फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: पिकअप में 45 लोगों को बैठाकर ले जा रहे थे, एआरटीओ ने पकड़ा

Sun, 29 Nov 2026 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- सड़क सुरक्षा पखवाड़े के 14वें दिन 65 वाहनों का चालान, दो वाहन निरुद्ध
विज्ञापन

- 10 ट्रैक्टर-ट्रालियों पर लगवाए गए रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत रविवार को चलाए गए अभियान में यातायात नियमों के उल्लंघन का मामला सामने आया। एआरटीओ की टीम ने एक पिकअप में 45 लोगों को बैठाकर ले जाते हुए पकड़ा। सभी लोग लेहड़ा देवी मंदिर जा रहे थे। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने पर पिकअप को निरुद्ध कर दिया गया। वहीं, यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए बस की व्यवस्था कराई गई।
सड़क सुरक्षा पखवाड़े के 14वें दिन संभागीय परिवहन विभाग ने जिलेभर में अभियान चलाया। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल, गलत दिशा में वाहन चलाने और रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप नहीं लगाने के मामलों में 65 वाहनों का चालान किया गया। इसके अलावा टैक्स जमा नहीं करने पर एक अन्य वाहन को निरुद्ध किया गया। इस तरह कुल दो वाहनों को निरुद्ध करने की कार्रवाई हुई।
विज्ञापन

एआरटीओ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान मालवाहक वाहनों में सवारी ढोने वालों पर विशेष नजर रखी गई। इसी दौरान एक पिकअप में 45 लोगों को बैठाकर ले जाते हुए पकड़ा गया। जांच में पता चला कि सभी लोग लेहड़ा देवी मंदिर जा रहे थे। पुलिस ने पिकअप को निरुद्ध कर दिया और यात्रियों को बीच रास्ते में परेशानी न हो, इसके लिए बस की व्यवस्था कर उन्हें मंदिर भिजवाया।
विज्ञापन

वहीं, सर्दी और कोहरे के मौसम में सड़क पर ट्रैक्टर-ट्रालियों की दृश्यता बढ़ाने के लिए 10 ट्रालियों पर रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगवाए गए। अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, मालवाहक वाहनों में सवारियां नहीं बैठाने और कोहरे के दौरान वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाने के प्रति जागरूक किया। अभियान में परिवहन विभाग की टीम और यातायात पुलिस के जवान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें