पथरा। एक मुश्त समाधान योजना के तहत उपभोक्ताओं ने ढाई लाख रुपये जमा किए। इसके साथ ही 54 उपभोक्ताओं ने दो हजार रुपये जमा कर रजिस्ट्रेशन कराया। एक दिसंबर से बिजली निगम द्वारा चलाई जा रही एक मुश्त समाधान योजना के तहत सरचार्ज के साथ मूलधन में भी बड़ी राहत दी गई है। पथरा फीडर पर सोमवार को कुल ढाई लाख रुपये जमा कराए गए। इस दौरान 54 उपभोक्ताओं ने रजिस्ट्रेशन कराया। जेई अमरनाथ रौनियार ने बताया कि पहली बार विभाग द्वारा इतनी बड़ी छूट दी गई है।