बांसी। कोतवाल मृत्युंजय पाठक और कोतवाली पुलिस की टीम ने कस्बे के ग्राहक सेवा केंद्र का निरीक्षण कर उन्हें जागरूक किया गया। साथ ही साइबर ठगों से सावधान रहने को कहा गया। कोतवाल ने पंजाब नेशनल बैंक के नीचे ग्राहक सेवा केंद्र की लाइसेंस की जांच करते हुए ग्राहक सेवा केंद्र संचालक अमन से पूछताछ की। इसे दौरान उन्होंने ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों से साइबर ठगी से सावधान करते हुए जागरूक किया। उन्होंने कहा कि किसी भी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक न करें। किसी भी एप को इंस्टॉल करते समय सावधानी बरतें। कभी भी अपना ओटीपी या बैंक डिटेल्स शेयर न करें।