पथरा। मिठवल ब्लॉक के पंचायत सदस्यों से सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। उन्होंने उच्च अधिकारियों पर मनरेगा योजना (वीबी जी राम जी) के तहत वर्ष 2025-26 में स्वीकृत परियोजनाओं की स्वीकृति न देने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। मिठवल ब्लाॅक के क्षेत्र पंचायत सदस्य जय प्रकाश मिश्र के नेतृत्व में अनेकों क्षेत्र पंचायत सदस्य अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गए। उन्होंने ब्लाॅक के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि मनरेगा योजना 2025-26 में स्वीकृति कार्ययोजना पर अभी तक एक भी वित्तीय स्वीकृति नहीं दी गई है। जबकि हमने एक माह पूर्व अपने-अपने वार्डों से परियोजनाओं पर वित्तीय स्वीकृति के लिए प्रार्थना पत्र खंड विकास अधिकारी को दे दिया था, लेकिन भौतिक सत्यापन नहीं किया जा रहा है।