- 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन का मौका, पार्श्व प्रवेश परीक्षा के लिए मांगे आवेदन
बांसी। जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर, बांसी में कक्षा नौ और 11 में शैक्षिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय पार्श्व प्रवेश परीक्षा 2026-27 के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पात्र अभ्यर्थी 30 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय की वेबसाइट navodaya.gov.in अथवा कक्षा नौ के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल और कक्षा 11 के लिए ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर, बांसी के प्रभारी प्राचार्य एनके सिंह ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर दें।