फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: छूटी प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए आवेदन 10 तक

Sat, 01 Nov 2025 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु से संबद्ध महाविद्यालयों में संचालित बीएड प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्रों को छूटे हुई प्रयोगात्मक परीक्षा फिर देने का मौका मिला है। इसके लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं और विद्यार्थी 10 नवंबर तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। परीक्षा नियंत्रक दीनानाथ यादव ने पत्र के माध्यम से बताया कि बीएड के प्रथम व द्वितीय वर्ष के कई छात्रों ने प्रयोगात्मक परीक्षा नहीं दी है। इससे छात्रों के हित को ध्यान में रखते हुए उन्हें एक बार मौका दिया गया है। प्रथम व द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं इसके लिए 10 नवंबर तक विश्वविद्यालय के वेबसाइट व कॉलेज के माध्यम से फार्म भर पाएंगे। उसके बाद उन्हें मौका नहीं दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा सत्र 2024-25 बीएड प्रथम व द्वितीय वर्ष की छूटी हुई प्रयोगात्मक, मौखिकी परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें