अब 22 अक्तूबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन, 23 से 25 अक्तूबर तक सुधार का मौका
सिद्धार्थनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर, बांसी में कक्षा 11 में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली पार्श्व प्रवेश परीक्षा सत्र 2027-28 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 अक्तूबर कर दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित थी। पंजीकृत अभ्यर्थियों को आवेदन में आवश्यक सुधार के लिए 23 से 25 अक्तूबर तक का समय दिया जाएगा।
जवाहर नवोदय विद्यालय बसंतपुर, बांसी के प्राचार्य एनके सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुधार विंडो के दौरान अभ्यर्थी आवेदन पत्र में केवल श्रेणी, लिंग, क्षेत्र और दिव्यांगता से संबंधित विवरण में संशोधन कर सकेंगे।
पात्र अभ्यर्थी जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी गई है।