फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जलेबी कूद में अंशिका और विक्की ने बाजी मारी

विज्ञापन
तहसील स्तरीय दिव्यांग बच्चों के खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद
विज्ञापन
उसका बाजार। दिव्यांग बच्चों के तहसील स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बुधवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय उसका बाजार के मैदान में किया गया। बालिका वर्ग के जलेबी कूद में नौगढ़ की अंशिका ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

चकोरी को दूसरा तथा उसका की महक को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। जलेबी दौड़ में बालक वर्ग में विक्की जोगिया पहले, अतुल गुप्ता उसका दूसरे और अनुराग लोटन तीसरे स्थान पर रहे। बालक वर्ग के चम्मच दौड़ में कान्हा उसका को पहला, संदेश उसका को दूसरा और देवाशीष लोटन को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में अंजू उसका पहले, सलोनी बर्डपुर दूसरे तथा शिवानी लोटन तीसरे स्थान पर रहीं। कुर्सी दौड़ में उसका की आजोरी, वैष्णवी व मयूरी क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।
रस्सा कसी बालक वर्ग में भोला, अमरजीत, शिवा, अनिक, अनुराग, अखिलेश की टीम विजेता बनी। रस्साकसी बालिका वर्ग अमीना, रोशनी, अंजू, मयूरी, अंशिका, अर्चिता की टीम विजयी हुई। इससे पहले मुख्य अतिथि हेमंत जायसवाल ने दीप जलाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें