फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बदला रोडवेज बस का समय...परेशान हो रहे यात्री

Wed, 12 Nov 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी कस्बे में ​स्थित रोड़वेज पर खड़ी बस। संवाद
विज्ञापन
सकारपार। परिवहन निगम की ओर से बांसी बस अड्डा से गोरखपुर वाया सकारपार, पेड़ारी मार्ग पर बस का संचालन किया जा रहा है। सुबह में यह बस बांसी से गोरखपुर जाती थी, लेकिन हाल ही में बस के समय में किए गए परिवर्तन से यात्रियों को असुविधा हो रही है। इससे यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पहले बांसी बस अड्डा से बस अपने निर्धारित समय सुबह सात बजे चलाई जा रही थी। यह 10 बजे के करीब गोरखपुर पहुंच जाती थी। इससे लोगों को कॉलेज, दफ्तर, अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एवं अन्य रोजी- रोजगार के लिए समय से पहुंचने में काफी सुविधा थी। मगर अब बस छूटने के समय में अचानक परिवर्तन कर देने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है, साथ ही यात्री परेशान हो रहे हैं।
समय परिवर्तन के बाद बांसी से अब बस का संचालन 10:50 बजे किया जाता है और यह एक बजे के करीब गोरखपुर पहुंचती है। इससे सफर करने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी असुविधा हो रही है। जिन लोगों को शिक्षा के लिए कॉलेज, इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज, ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन, नौकरी के लिए दफ्तर जाना होता है, उन लोगों को समय से अपने नियत स्थान तक पहुंचने में विलंब होता है। अधिकांश यात्रियों का कहना है कि बांसी से गोरखपुर जाने के लिए यह मार्ग प्रमुख मार्गों में से एक है। इस रूट पर प्रतिदिन सैकड़ों लोग नौकरी, शिक्षा, इलाज व अन्य आवश्यक कार्यों के लिए बांसी से निकलकर गोरखपुर तक सफर करते हैं। बांसी से गोरखपुर बस अड्डा तक रोडवेज बस का किराया 136 रुपये है जबकि प्राइवेट बस वाले बांसी से बरगदवा तक का 100 किराया लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें