फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जांच की भनक लगते ही राशन बांटने का आरोप, वीडियो वायरल

Tue, 06 Oct 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितंबर में राशन न मिलने पर 62 उपभोक्ताओं ने एसडीएम से की थी शिकायत
विज्ञापन

जांच अधिकारी के पहुंचने से पहले सरकारी खाद्यान्न उतरवाकर वितरण शुरू करने का आरोप
शोहरतगढ़। कस्बे के गड़ाकुल में सितंबर माह का राशन नहीं मिलने की शिकायत की जांच से पहले ही कोटेदार पर सरकारी खाद्यान्न मंगवाकर वितरण शुरू करने का आरोप लगा है। राशन उतारने और वितरण से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।
गड़ाकुल के 62 उपभोक्ताओं ने सितंबर में राशन नहीं मिलने पर सामूहिक रूप से हस्ताक्षर और अंगूठा लगाकर संपूर्ण समाधान दिवस में एसडीएम को शिकायत पत्र दिया था। शिकायत के साथ उपभोक्ताओं ने राशन कार्ड और मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराए थे। एसडीएम ने आपूर्ति अधिकारी को मामले की जांच कर आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

बुधवार को आपूर्ति अधिकारी के जांच के लिए आने की जानकारी होने पर कोटेदार द्वारा निजी वाहन से सरकारी खाद्यान्न मंगवाकर गोदाम पर उतरवाने और उपभोक्ताओं को राशन बांटने की बात सामने आई। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने खाद्यान्न उतारने का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
उपभोक्ताओं का आरोप है कि सितंबर में कोटेदार ने उनके राशन कार्ड जमा कराए थे और ई-पास मशीन पर अंगूठा लगवाने के साथ हस्ताक्षर भी कराए थे, लेकिन राशन का वितरण नहीं किया। अब जांच की जानकारी मिलने पर राशन बांटे जाने पर उन्होंने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन

उपभोक्ता गोरख, प्रकाश, पंचगुलाम, जोखन, कौशिल्या, आरती और चंदा आदि ने मामले की गहन जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
आपूर्ति अधिकारी सतीश चंद्रा ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी उन्हें नहीं है। शिकायत की जांच की जाएगी और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें