फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अंकपत्र न देने का आरोप, शिक्षक पर अभद्रता और धमकी का आरोप

Fri, 07 Aug 2026 11:02 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। खुनियाव ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय कुनगई के एक शिक्षक पर छात्रा का अंकपत्र न देने, अभिभावक से अभद्रता करने और धमकी देने का आरोप लगा है। ग्राम चौखड़ा निवासी सत्य नारायण कसौधन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और बेटी सौम्या कसौधन का कक्षा चार का अंकपत्र उपलब्ध कराने की मांग की है। शिकायत के अनुसार, कक्षा चार उत्तीर्ण करने के बाद अंकपत्र मांगने पर विद्यालय की ओर से टालमटोल की गई। बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि अभी शिकायत पत्र उनके पास नहीं पहुंचा है। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें