फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: डीएम ने मिड-डे मील चखकर जांची गुणवत्ता

Fri, 07 Aug 2026 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने पूर्व माध्यमिक विद्यालय सूपा राजा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका को देखा। विद्यालय में एक अध्यापक और दो अनुदेशक कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक निर्मला शुक्ला ने जिलाधिकारी से विज्ञान और गणित विषय के अध्यापक की तैनाती किए जाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा मिड-डे मील भोजन को बच्चों के साथ खाकर गुणवत्ता की जांच की। साथ ही बच्चों से भी बात की। उन्होंने विद्यालय परिसर में सफाई व्यवस्था ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें