डुमरियागंज। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर अपनी 16 वर्षीय बेटी को बहला-फुसलाकर भगाए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता के अनुसार वह पिछले करीब दो वर्षों से डुमरियागंज कस्बे में किराए का मकान लेकर परिवार के साथ रह रहा है।
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि बीते 29 अगस्त को दिन में करीब दो बजे उसकी नाबालिग बेटी घर से बाहर गई थी। इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गया। काफी तलाश करने के बाद भी बेटी का पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को देते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में डुमरियागंज थाने के प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।