फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच गर्भवतियों की एचआरपी दिवस पर जांच कराएं सभी आशा : अधीक्षक

Tue, 07 Oct 2025 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित क्लस्टर बैठक में जानकारी देते अधीक्षक। संवाद - फोटो : mathura
विज्ञापन
- भनवापुर क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में आयोजित क्लस्टर बैठक में दिए गए निर्देश
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के सीएचसी सिरसिया में सोमवार को आशा, संगिनी व एएनएम का क्लस्टर बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधीक्षक सीएचसी सिरसिया डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि सभी आशा एचआरपी दिवस पर कम से कम अपने क्षेत्र से पांच गर्भवतियों को सीएचसी पर लाकर जांच कराना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बरतने वाली आशाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


अधीक्षक ने सबसे पहले एएनएम के क्षेत्र में तैनात आशा बहुओं के कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान बेहतर कार्य करने वाली आशाओं का उत्साह वर्धन किया तथा खराब कार्य करने वाली आशाओं को फटकार लगाते हुए शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। अधीक्षक ने बताया कि सभी आशा बहुएं एचआरपी दिवस पर कम से कम पांच गर्भवतियों की जांच अवश्य कराएं। जांच में गर्भावस्था के दौरान, उच्च जोखिम वाली गर्भवती, बच्चों की स्थिति आदि की जानकारी समय से पहले हो जाने से उसका समुचित इलाज कर समय पर ठीक कर सुरक्षित प्रसव कराया जा सकता है। अधीक्षक ने बताया कि राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण अभियान के तहत गांवों में लोगों को जागरूक करें। वजन कम होना, खांसी के दौरान खून का आना, लगातार बुखार का आना, भूख ना लगना आदि लक्षण के लोगों को तत्काल जांच कराकर इलाज शुरू कराएं। एचईओ राजीव कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी आशा शीघ्र पंजीकरण करना सुनिश्चित करें, साथ ही सभी टीका, जांच और संस्थागत प्रसव शत-प्रतिशत कराएं। इस दौरान कुशलावती, विमलावती, शीला तिवारी, दीपिका श्रीवास्तव, बबिता, रेखा पांडेय, लीला अग्रहरि आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें