फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: दो माह बाद 100 छात्र-छात्राएं बनेंगे जूनियर डॉक्टर, मरीजों को मिलेगी सहूलियत

Thu, 08 Jan 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मार्च में मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस का निकलेगा पहला बैच
विज्ञापन


- एक साथ 100 छात्र-छात्राएं बनेंगे जूनियर डॉक्टर



सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे अंतिम सत्र के छात्र-छात्राओं की पढ़ाई मार्च तक पूरी हाे जाएगी। इससे मेडिकल कॉलेज से पहला बैच निकलने के साथ ही जिले को 100 जूनियर रेजिडेंट (जेआर) यानी जूनियर डॉक्टर भी मिल जाएंगे। जिससे मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

मेडिकल कॉलेज में साल 2021 से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हुई थी। इसके बाद से हर वर्ष प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। पिछले पांच वर्षों से हर वर्ष 100 छात्र-छात्राओं को दाखिला मिलता है। इस दौरान साल 2021 में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं के अंतिम सत्र की पढ़ाई लगभग पूरी हो गई है। जल्द ही 100 एमबीबीएस छात्र-छात्रा जूनियर रेजिडेंट (जेआर) की उपाधि पा जाएंगे। जिससे वह जिले अथवा अन्य मेडिकल कॉलेज में रहकर इंटर्नशिप कर सकते हैं। इससे जिले को भी पर्याप्त डॉक्टर मिलेंगे। इससे जिले में आने वाले गंभीर मरीजों को अन्य मेडिकल कॉलेज में रेफर नहीं करना पड़ेगा। मरीजों को भी बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन






पहला बैच निकलने से जिले में मिलते रहेंगे डाॅक्टर



इस वर्ष पहले बैच के छात्र-छात्राओं की परीक्षा पूर्ण होने पर यह प्रक्रिया हर वर्ष पूरी होती रहेगी। जिससे जिले में जूनियर डॉक्टरों को लेकर किसी भी प्रकार असुविधा नहीं होगी। इससे चिकित्सकों की कमी संबंधित समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन


-



पीजी में भी इस वर्ष शुरू हो गई है पढ़ाई

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में पीजी की पढ़ाई के लिए तीन छात्रों ने प्रवेश भी ले लिया है। इसमें से दो छात्र बायोकेमिस्ट्री में जबकि एक छात्र ने कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग में प्रवेश लिया है। जिले में पीजी की पढ़ाई शुरू होने से जहां स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बेहतर होंगी, वहीं रिसर्च क्षेत्र में भी बढ़ावा मिलेगा।





वर्जन

एमबीबीएस के अंतिम वर्ष की पढ़ाई पूरी होने वाली है। इससे 100 छात्र-छात्राएं जूनियर डॉक्टर बन जाएंगे। इससे बेहतर इलाज की संभावना बढ़ जाएगी।



प्रो. राजेश मोहन, प्राचार्य, माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें