फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: लूट के बाद पिता को सताने लगी बेटों की शादी की चिंता

Tue, 06 Jan 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मई में तय थी शादी की तारीख, चोर उठा ले गए नकदी और जेवरात
विज्ञापन

- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिकहरा कोहड़ा गांव में एक ही रात में दो घरों को चोरों ने बनाया था निशाना
शाहपुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सिकहरा कोहड़ा गांव में एक ही रात दो घरों में घुसे बदमाशों ने नकदी समेत लाखों के जेवरात उड़ा दिए और हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकले। वारदात के बाद परिजन सदमे में हैं। एक परिवार में तो मई में दो भाइयों की एक साथ शादी तय है। मगर, वारदात के बाद पिता को बेटों की शादी की चिंता सताने लगी है। वहीं, वारदात के 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। चोरों का कोई सुराग नहीं हाथ लगा है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। चोर एक के बाद एक घटनाओं को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। डुमरियागंज नगर अध्यक्ष के घर में चोरी की वारदात का अभी पुलिस पर्दाफाश भी नहीं कर पाई है कि एक और वारदात ने पुलिस की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सिकहरा कोहड़ा गांव में रविवार की रात बदमाशों ने दो घरों से नकदी समेत करीब 10 लाख रुपये के जेवरात पर हाथ साफ किया था।
विज्ञापन

इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर श्रीप्रकाश यादव ने कहा दोनों मामलों में छानबीन चल रही है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-

बेटे की विवाह की चल रही थी तैयारी

शाहपुर। सिकहरा कोहड़ा गांव निवासी छोटकू उर्फ राजेंद्र गौतम ने कहा दो बेटे के विवाह की तारीख तय कर दी गई है। मई में शादी होने है। इसकी तैयारी धीरे-धीरे कर रहे थे। लेकिन बदमाशों ने सारे सपने पर पानी फेर दिया। घर में रखे लाखों के जेवर बदमाश ले गए। घर में कुछ नहीं बचा।
विज्ञापन


-

बाउंड्री वॉल से कूदा पड़ोसी, पैर फ्रैक्चर
शाहपुर। सिकहरा कोहड़ा गांव निवासी अब्दुल अली ने कहा कि घर के पीछे पड़ोसी के घर में चोर-चोर की आवाज आ रही थी। आवाज सुनते ही बाउंड्रीवॉल से कूदकर चोरों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दायां पैर फ्रैक्चर हो गया। चोर फायरिंग करते हुए भाग निकले। वहीं सिकहरा कोहड़ा गांव निवासी मोहम्मद इरफान ने कहा रविवार की रात घर में हुई वारदात के बाद पिता की तबीयत खराब है। सर दर्द से कराह रहे हैं। इस संबंध कुछ बोलने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें