- 34 प्रतिशत डाटा की हुई मैपिंग, सात बीएलओ को किया सम्मानित
शोहरतगढ़। तहसील सभागार में एसडीएम विवेकानंद मिश्रा की अध्यक्षता में एसआईआर फॉर्म डिजिटाइज करने व मैपिंग के लिए कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार को एसडीएम ने बीएलओ के द्वारा फॉर्म डिजिटाइज करने और मैपिंग की समीक्षा की। एसडीएम ने कहा कि दो लाख तिरासी हजार मतदाता डाटा के सापेक्ष एक लाख 17 हजार पांच ( लगभग 34 प्रतिशत) डाटा मैपिंग कार्य हो चुका है। उन्होंने बीएलओ को मैपिंग कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिए।
मैपिंग सही होने कर कम लोगों को नोटिस जारी होगी, इसलिए नोटिस से बचाव के लिए डाटा के सही मैपिंग की आवश्यकता है। कहा कि तहसील क्षेत्र के बेहतर डाटा मैपिंग करने वाले सात बीएलओ को तहसील प्रशासन ने सम्मानित भी किया। सभी बीएलओ अपने सहयोगियों के साथ मैपिंग डाटा कार्य को गति दें। तहसील स्तर से हर बीएलओ की आवश्यकता अनुसार मदद की जाएगी। बीएलओ के बोझ को कम करने और उनकी मदद के लिए तहसील पर अतिरिक्त कर्मियों को लगाया गया है ताकि बीएलओ बिना बोझ के सही ढंग से काम कर सकें। एसडीएम ने यह भी कहा कि बीएलओ अपने अपने बूथ के एसआईआर गणना प्रपत्र को भरा कर मतदाता से वापस लेकर उसपर कार्य करने में कोताही न बरतें। गावं के बीएलए से सहयोग लेकर अब्सेंट, शिफ्टेड व मृतक मतदाताओं की सूचना सही से संकलित करें। बीएलओ व बीएलए आपसी सहयोग से एसआईआर गणना प्रपत्र के सही फीडिंग व मैपिंग में ग्रामीणों से सहयोग लेकर बूथ के मतदाता सूची को सही दिशा तक पहुंचाएं। मैपिंग में आ रही कुछ तकनीकी समस्याओं के बारे में क्षेत्र के विभिन्न बूथों के बीएलओ ने तहसील प्रशासन को अवगत कराया, जिसके निदान का उन्होंने आश्वासन दिया।
इस दौरान नायब तहसीलदार महबूब अंसारी, सीपी सिंह व अरविंद दयाल, बालकृष्ण, विजय शंकर आदि मौजूद रहे।