फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अधिवक्ताओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Sat, 17 Jan 2026 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
इटवा। बार एसोसिएशन इटवा के अध्यक्ष की अगुवाई में शनिवार को अधिवक्ताओं ने डीएम को ज्ञापन देकर तहसीलदार के पेशकार श्रद्धानंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शनिवार को तहसील समाधान दिवस में आए डीएम को दिए ज्ञापन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने आरोप लगाया कि पेशकार श्रद्धानंद अक्सर अधिवक्ताओं की पत्रावली मांगने पर हीलाहवाली करते हैं। पूछताछ करने पर एससी-एसटी एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी देते हैं। अपने कार्यों की देखरेख के लिए दो प्राइवेट मुंशी भी रख रखे हैं। अधिवक्ताओं ने उन्हें पटल से हटाने की मांग की है। एसडीएम कार्यालय में डीएम को ज्ञापन देते समय बार एसोसिएशन के अधिकांश सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें