डुमरियागंज। डुमरियागंज तहसील सभागार में शुक्रवार को आगामी प्रकाश पर्व दीपावली को लेकर आदर्श बार एसोसिएशन के तत्वावधान में गणवेश वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी अधिवक्ताओं को गणवेश और मिष्ठान वितरित किया गया। एसडीएम राजेश कुमार ने कहा कि बार और प्रशासन के बीच समन्वय ही न्यायिक व्यवस्था की सुदृढ़ता का आधार है। अधिवक्ता समाज में न्याय का भरोसा जगाने वाले स्तंभ हैं। ऐसे सामूहिक कार्यक्रमों से आपसी सहयोग और अनुशासन की भावना मजबूत होती है। तहसीलदार रवि कुमार यादव ने कहा कि गणवेश अनुशासन और एकरूपता का प्रतीक है। बार एसोसिएशन की ओर से इस तरह का आयोजन अधिवक्ताओं के आत्मसम्मान और संगठन की भावना को और सशक्त बनाता है। नायब तहसीलदार विष्णु प्रसाद सिंह ने सभा को संबोधित किया।