फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: ब्रांडेड के नाम पर मिलावटी बीज

Fri, 14 Nov 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पथरा। बांसी-डुमरियागंज तहसील के अधिकांश चौराहे पर रबी के सीजन में मिलावटखोरों की ओर से ब्रांडेड कंपनी की आड़ में नकली गेहूं मटर और सरसों के बीज की धड़ल्ले से बिक्री की जा रही है। इसके चलते किसान ठगे जा रहे हैं। वहीं संबंधित विभाग भी इसके प्रति संवेदनहीन बना हुआ है। बांसी तहसील के तिलौली बाजार, डिंडई, मसिना खास, गौरागढ़, तिगोड़वा, पथरा बाजार, मिठवल और डुमरियागंज तहसील के औराताल, कोनकटी, मोतीगंज, आजगरा, भग्गोभार, खोरिया, रघुवीर सिंह सहित अन्य चौराहे पर बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। सरकारी दुकान पर बिकने वाले एक बोरी 50 किलो के गेहूं के बीज की दर 1170 रुपये के आस पास है जबकि प्राइवेट दुकानदार 40 किलो की बोरी 1600 से 1700 रुपये तक बेच रहे हैं लेकिन सरकारी समितियों पर बीज उपलब्ध न होने के कारण लोग प्राइवेट दुकानदारों से बीज लेने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन

किसान मेहीराम वर्मा, निरंजन, अशोक कुमार, ओम प्रकाश, अजीत सिंह, अब्दुल सलाम, रमेश गौतम सहित आदि लोगों ने बताया कि मिठवल ब्लाॅक में केवल एक कृषि इकाई बनाई गई है, बीज न रहने पर मजबूरन महंगे रेट पर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें