सिद्धार्थनगर। मध्यप्रदेश के धार जनपद से शुभारंभ हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का लाइव प्रसारण मेडिकल काॅलेज हाल में देखा गया। सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि आज प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि स्वदेशी अपनाओ। हम लोगों को दायित्व है कि स्वदेशी अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ किया है। इसके तहत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर रक्तचाप, मधुमेह, ओरल कैंसर, स्तन कैंसर, गर्भाशय ग्रीवा कैंसर, महिलाओं में एनीमिया की जांच, उच्च जाेखिम वाली महिलाओं के लिए टीबी की निशुल्क जांच के लिए अभियान चलाया गया है।