डुमरियागज मे तकिया फकीर की भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को ध्वस्त करती प्रशासन की जेसीबी। स्रोत
- फोटो : ट्रेन में बैठकर टूंडला पहुंची बच्ची को परिजनों के हवाले करते जीआरपी पुलिस
डुमरियागंज। डुमरियागंज कस्बे की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बुधवार दोपहर प्रशासन का बुलडोजर चला। तहसीलदार रविकुमार यादव की अगुवाई में तहसील और पुलिस टीम ने तकिया फकीर की भूमि पर खड़ी दीवारों और अवैध निर्माण को तहसील प्रशासन ने जेसीबी से गिरवाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया।
जानकारी के अनुसार, राजस्व अभिलेखों में राजस्व ग्राम डुमरियागंज में स्थित एक गाटा पर रकबा 0.250 हेक्टेयर तकिया फकीर की सार्वजनिक भूमि के रूप में दर्ज है। स्थानीय लोगों द्वारा शिकायत की गई थी कि कुछ लोग इस भूमि पर अवैध रूप से दीवार खड़ी कर कब्जा जमाने का प्रयास कर रहे हैं। शिकायत के आधार पर प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई की। उक्त भूमि पर पूर्व में भी अवैध कब्जा किया गया था, जिसे तत्कालीन नायब तहसीलदार महबूब आलम ने जेसीबी से हटवाया था।
इस बीच एसआईआर कार्य में अधिकारियों की व्यस्तता का लाभ उठाकर कुछ लोगों ने एक बार फिर दीवार खड़ी कर कब्जा शुरू कर दिया था। इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार रविकुमार यादव ने बताया कि प्रशासन अवैध कब्जों पर शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रहा है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई फिर कब्जा करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ कठोर विधिक कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे प्रशासन के आदेश का पालन करें और सरकारी जमीन पर दोबारा किसी भी तरह का अवैध निर्माण व कब्जा न करें। इस दौरान डुमरियागंज थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव, सदर लेखपाल संजय वरुण, जियालाल यादव, अंबिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।ग