फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मासूम से छेड़खानी का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भवानीगंज। क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को छह वर्षीय मासूम की मां ने गांव के ही व्यक्ति पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता की मां ने आरोप लगाया कि सोमवार की शाम उसकी बेटी को करीब 7:00 बजे के आसपास गांव का ही एक व्यक्ति बहला-फुसलाकर गन्ने के खेत में ले गया और छेड़खानी करने लगा। बेटी की रोने की आवाज सुनकर वह दौड़कर पहुंची तो देखा कि बेटी का इनर नीचे था। बेटी उसे देखकर रोने लगी। इसकी लिखित शिकायत उसने भवानीगंज थाने में की थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद्रकांत पांडेय ने बताया कि पाॅक्सो एक्ट सहित कई अन्य धाराओं में प्राथमिकी पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें