डुमरियागंज। आजाद समाज पार्टी के नेता शिव कुमार ने डुमरियागंज थाने में तहरीर देकर कुछ लोगों पर डाॅ. भीमराव आंबेडकर की तेलियाडीह में खंडित हुई प्रतिमा को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
उन्होंने टिप्पणी करने वाले के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल टिप्पणी की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। तहरीर में शिव कुमार ने बताया कि डाॅ. आंबेडकर की प्रतिमा पर की गई टिप्पणी को लेकर उनके अनुयायियों में आक्रोश है। डुमरियागंज थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव ने कहा कि शिकायती पत्र मिला है मामले में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।