फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एक्सप्रेस ट्रेनों का अधिक किराया लेने का आरोप

Sun, 28 Dec 2025 10:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसियापुर। परसा रेलवे स्टेशन से सिद्धार्थनगर के लिए मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में ग्रामीणों ने अधिक किराया लेने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पहले 30 रुपये किराया लगता था जबकि अब 35 रुपये लिया जा रहा है। इसी तरह परसा से बढ़नी का मेल एक्सप्रेस का टिकट 30 रुपये था जो 35 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

सरकार ने मेल एक्सप्रेस ट्रेनों में दो पैसे प्रति किलोमीटर के हिसाब से किराया बढ़ाने की घोषणा की है। नौ से 12 किलोमीटर की दूरी पर ही पांच रुपये अधिक किराया रेलवे यात्रियों से वसूल रहा है। सरकार की घोषणा पर गौर किया जाए तो परसा से शोहरतगढ़ का टिकट 30 रुपये 18 पैसा लगना चाहिए, क्योंकि परसा से शोहरतगढ़ की दूरी नौ किलोमीटर है। वहीं, परसा से बढ़नी की दूरी 12 किमी है। किराया 30 रुपये 24 पैसा लगना चाहिए, लेकिन दोनों जगह का किराया 30 की जगह 35 रुपये कर दिया गया है। क्षेत्र के मनीराम राजभर, राकेश कुमार, पिंटू गुप्ता, रामसूरत मिश्र, अजय राज आदि ने बताया कि जब पांच रुपये कम से कम बढ़ाना है तो दो पैसे प्रति किलोमीटर बताने का क्या फायदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें