खेसरहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में एक आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। मामला एक दिन पूर्व का बताया जा रहा है। थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने बताया परिजनों की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉस्को एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया।