शोहरतगढ़। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ निवासी हरीश लाल श्रीवास्तव ने उपनिबंधन कार्यालय के पीछे कुछ लोगों पर बंजर जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले हरीश लाल श्रीवास्तव ने एसडीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर नौ में उपनिबंधन कार्यालय इसके पीछे कुछ बंजर जमीन है। इस पर कुछ लोगों का कब्जा है। वे इसे अपनी जमीन बताते हैं जबकि, कई बार के इस जमीन का पैमाइश की गई। जिस जमीन पर कब्जा है, वह बंजर सरकारी जमीन है। इस संबंध में एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि शिकायत पत्र के आधार पर राजस्व टीम से जांच करवाई जाएगी। जांच में मामले की पुष्टि होने पर कार्रवाई की जाएगी।