पकड़ी बाजार। क्षेत्र के डफरा स्थित हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित श्रीराम कथा के तीसरे दिन मंगलवार रात कथावाचक पं. चंद्रशेखर रामायणी ने भगवान श्रीराम के जन्म और उनके अवतार लेने के कारणों का वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।
विज्ञापन
कथावाचक ने कहा कि भगवान शिव ने माता पार्वती को भगवान के अवतार लेने के विभिन्न कारण बताए हैं। जब-जब धर्म की हानि होती है और संतों, ब्राह्मणों, गायों और सज्जन पुरुषों को पापी सताने लगते हैं।