लोटन। भुसौला माफी गांव निवासी हरीश (22) पुत्र राम मिलन की महराजगंज में हुए सड़क हादसे में बृहस्पतिवार की रात मौत हो गई। खबर मिलने के बाद परिवार और गांव में मातम छा गया है। भुसौला माफी निवासी हरीश के घर मेहमानी करने उसका भांजा नेपाल के हरदीडाली से भुसौला माफी आया था। उसी को पहुंचाने हरीश उसके घर हरदीडाली गया था। लौटते समय महाराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र अंतर्गत खैरघाट के पास हादसे का शिकार हो गया। घटना की सूचना पुलिस ने परिजनों को दी।