डुमरियागज में बंग्लादेश मे हिन्दुओ पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन करते
- फोटो : पुलिस की गिरफ्त में मौजूद रवीश। स्रोत पुलिस
डुमरियागंज। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदू समाज पर हो रहे कथित संगठित अत्याचारों के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की नगर इकाई द्वारा शनिवार को मंदिर चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध स्वरूप पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया। विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम के दौरान एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बांग्लादेश में हो रही घटनाएं चिंताजनक हैं। उन्होंने भारत सरकार से इस विषय पर संज्ञान लेकर पीड़ित हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित कराने की मांग की।
इस दौरान अमन विश्वकर्मा, अभिषेक यादव, अमित चौरसिया, अरुण गौड़, राजकुमार, अंगद त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।