डुमरियागंज। शिक्षक दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश स्तर पर कुल 30 चयनित नवाचारों को उद्गम पोर्टल और उद्गम बुकलेट लांच की गई। इसमें डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय जखौली डुमरियागंज के शिक्षक अभिषेक कुमार की ओर से विद्यालय में किए गए नवाचारों को शामिल किया गया है। प्रदेश में शिक्षकों के नवाचारों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले फेज में कुल 30 नवाचारों को उद्गम पोर्टल व उद्गम बुकलेट में शामिल कराकर इसका विमोचन किया। अभिषेक कुमार के अभिनव प्रयोग क्यूआर कोड कराएगा पौधों और वृक्षों की पहचान को भी चयनित कर शामिल किया गया है। शिक्षक अभिषेक कुमार के प्रयास से विद्यालय के छात्र-छात्राएं विज्ञान से संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताओं में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी प्रतिभाग कर चुके हैं। विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों जैसे सीडीआर आई लखनऊ, आईआईटी कानपुर एवं गुवाहाटी आदि स्थानों में शैक्षिक भ्रमण भी कर चुके हैं।