डुमरियागंज। कस्बा स्थित गुरु गोरक्षनाथ तलैया (तालाब) में शनिवार को जलकुंभी निकालने गया युवक पानी में डूबने लगा। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे युवक के भाई ने उसे डूबने से बचा लिया।
जानकारी के अनुसार डुमरियागंज नगर स्थित गुरु गोरक्षनाथ तलैया पर इस समय पर्यटन विकास का कार्य तेजी से चल रहा है। जहां पर शनिवार को मनोज गौतम पुत्र राम सवारियां गौतम (28) निवासी मोहम्मद नगर बहराइच जलकुंभी निकालते समय डूबने लगा। मौके पर मौजूद मनोज के भाई राजेश गौतम ने उसे समय रहते बचा लिया।