फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मायके के लिए निकली महिला ने नदी में लगाई छलांग, लापता

Mon, 18 Aug 2025 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उसका बाजार। उसका क्षेत्र के खजूरडाड़ पुल से सोमवार को एक महिला ने बूढ़ी राप्ती नदी में छलांग लगा दी, जिससे वह नदी में लापता हो गई।
विज्ञापन

छलांग लगाने वाली महिला की पहचान इसी थाना क्षेत्र के हरनी बुजुर्ग ग्राम निवासी अभिषेक पांडेय की पत्नी दीपिका पांडेय (24) के रूप में हुई है। कुछ लोगों ने उसे नदी में छलांग लगाते देखा तो चिल्लाने लगे, लेकिन रोक नहीं सके। दीपिका को खोजने में स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत की, लेकिन अंधेरा होने तक कामयाबी हाथ नहीं लगी।
जानकारी के अनुसार, किसी घरेलू विवाद के कारण दीपिका पांडेय कैंपियरगंज स्थित अपने मायके जाने की बात कह देवर आदित्य पांडेय के साथ बाइक पर घर से निकली। आदित्य ने बताया कि अभी वह खजूरडाड़ पुल पर पहुंचा था कि अचानक भाभी दीपिका ने पैर से चप्पल निकलने की बात कहकर पुल पर बाइक रुकवाई। आदित्य चप्पल ढूंढ़ने के लिए जाने लगा। इसी बीच ग्रामीणों ने दीपिका को पुल की रेलिंग पर चढ़ते देखा तो चिल्लाकर रोकने लगे, लेकिन असफल रहे। शोर सुनकर आदित्य ने पुल की तरफ देखा तभी दीपिका ने पुल की रेलिंग से नदी में छलांग लगा दी थी। बदहवास आदित्य जब पुल पर पहुंचा तब तक वह गहरे पानी में समाकर लापता हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ उसका हरेकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि वह मौके पर गए थे, आदित्य की सूचना के आधार गोताखोर और एसडीआरएफ टीम से संपर्क कर दीपिका को नदी में ढूंढ़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें