फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बही देशभक्ति की बयार, तिरंगा के यात्रा के साथ गूंजा भारत माता का जयघोष

Wed, 12 Aug 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
इटवा कस्बे में तिरंगा यात्रा निकालते पूर्व मंत्री डाॅ. सतीश चंद्र द्विवेदी, एसडीएम संदीप तिवारी
विज्ञापन
- लोटन में विधायक सदर और इटवा में पूर्व मंत्री की अगुवाई में निकाली गई इटवा में तिरंगा यात्रा
विज्ञापन

इटवा। आजादी के अमृत भाव और राष्ट्र भक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से बुधवार को इटवा कस्बे में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। पूर्व मंत्री की अगुवाई में यह तिरंगा यात्रा कस्बे के डुमरियागंज मार्ग पर स्थित पं. दीनदयाल तिरंगा पार्क से शुरू होकर तहसील परिसर तक पदयात्रा के रूप में पहुंची।
इसमें एसडीएम इटवा संदीप तिवारी, ईओ शिव कुमार, चेयरमैन विकास जायसवाल भी शामिल हुए। तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर देशभक्ति का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव का संदेश दिया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया। युवाओं में विशेष उत्साह नजर आया और बड़ी संख्या में लोगों ने पदयात्रा में सहभागिता की। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए अपना योगदान दे।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और देशभक्ति के नारों से पूरा इटवा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के समापन पर तहसील प्रांगण में उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष कृष्णा मिश्रा, भाजपा नेता कन्हैया विश्वकर्मा, दीपनारायण त्रिपाठी, अमित मिश्रा, गुड्डू यादव, सभासदगण शामिल रहे।
-
तिरंगा यात्रा की धूम, देशभक्ति के नारों से गूंजा गगन
लोटन। 80वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लोटन कस्बे के मुख्य तिराहे से भाजपा के पदाधिकारियों के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस के पहले विकास खंड लोटन के भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष डॉ. संजय शुक्ल के नेतृत्व में पूरे कस्बे में विशाल तिरंगा यात्रा बुधवार को गाजे-बाजे के साथ निकाला गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहां आजादी के 79 वर्ष बीतने वाला है। कभी भी गैर भाजपा सरकारें इस पर ध्यान नहीं दिया। जब से भाजपा सरकार आयी तभी से यह तिरंगा यात्रा देश व भारतीय सेना के सम्मान में निकला जा रहा है। जब भी देश के सामने कोई चुनौती व राष्ट्र संकट आती है तो यही तिरंगा धैर्य और एकता ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी होती है। इस कार्यक्रम से सेना के जवानों में हौसला अफजाई होती है। जब से देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बने हैं तभी से यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उनके नेतृत्व में देश व देश की सेनाओं के कार्य से पूरी दुनिया में डंका बज रहा हैं। इस अवसर पर भाजपा नेता व मंडल प्रभारी बजरंगी वर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष बृजबिहारी मिश्र, दीनबंधु सिंह, कृष्ण दत्त तिवारी, रामनिवास यादव, आदित्य प्रताप सिंह आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें