फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भव्य कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

Tue, 23 Dec 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
पथरा कस्बे में निकाली गई भव्य कलश यात्रा मेें शामिल श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
पथरा। कस्बे में शुरू होने वाली नौ दिवसीय लक्ष्मी नारायण महा यज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इसमें आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग शामिल हुए। संयोजक शुभम मिश्रा ने बताया कि कलश यात्रा का शुभारंभ दिन में एक बजे किया गया। यात्रा पथरा कस्बे से रवाना होकर सेहरी टेढिया पाला बनगवा से होती हुए राप्ती तट के बघनी नानकार से जल भरकर कथा स्थल पहुंची। मार्ग से लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर कलश यात्रा का स्वागत किया। बैंड बाजे और आतिशबाजी के साथ-साथ धूमधाम के साथ निकाली गई। कलश यात्रा में रथ पर राम दरबार के झांकी के साथ कस्बे के लोगों के साथ सैकड़ों महिलाएं मंगल कलश के साथ चल रही रही थी। वहीं, युवक डीजे पर बज रहे भजनों पर नाच कर भाव विभोर हो रहे थे। चार घंटे के बाद कलश यात्रा कथा स्थल पर पहुंची, जहां आरती की गई, इस दौरान लक्ष्मी नारायण, कसौधन, रमेश गुप्ता, कृपाशंकर तिवारी, राजेश मोदनवाल आदि कलश यात्रा में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें