फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सांभा धान के बीज रोपे गए खेतों तीन सदस्यीय टीम ने किया निरीक्षण

Mon, 25 Aug 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
खुनियांव में घटिया सांभा धान के बीज लगे खेतों का निरीक्षण करते संयुक्त टीम के अधिकारी। 
विज्ञापन
इटवा। खराब क्वालिटी की सांभा धान के बीज की रोपाई किए गए खेतों क सोमवार को तीन सदस्यीय टीम ने निरीक्षण किया। इस टीम में एडीएम गौरव श्रीवास्तव, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मुजम्मिल और डीडीओ शामिल रहे। यह टीम रविवार को जिले के प्रभारी मंत्री अनिल राजभर से की गई खराब धान के बीज की शिकायत के बाद जांच के लिए पहुंची थी।
विज्ञापन

सरकारी गोदामों से घटिया सांभा धान के बीज की आपूर्ति को लेकर विकास खंड खुनियांव, इटवा और भनवापुर के किसानों की बैचैनी इन दिनों बढ़ी हुई है। इसके पीछे इस धान की फसल में रोपाई के एक माह के भीतर बालियां निकलना है।
किसान सुनील सिंह, कृष्ण पाल सिंह, रवि प्रताप चौधरी, गंगोत्री चौधरी आदि का कहना है कि 135 से 140 दिन में पकने वाले सांभा मसूरी धान के चावल में होने वाली मिठास व अच्छी पैदावार के चलते इस धान के बीज की सरकारी गोदामों से खरीदारी की गई थी। लेकिन बीज की रोपाई करने के 25 दिन बाद ही बालियां आ गई । इससे पौधों का विकास नहीं हो पाया, जिससे पैदावार की उम्मीद न के बराबर है।
विज्ञापन

किसानों की पीड़ा को नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने विधानसभा में उठाते हुए शामिल कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित किसानों को मुआवजा देने की मांग की थी।
वहीं, सांसद जगदंबिका पाल ने भी रविवार को प्रभारी मंत्री अनिल राजभर को किसानों की इस पीड़ा से अवगत कराया। मंत्री के निर्देश पर सोमवार को ग्राम खुनियांव में किसानों के इन खेतों का संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया और उचित कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें