फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: कार बुक कर दिल्ली से नेपाल जा रही थी विदेशी महिला

Tue, 30 Dec 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नेपाल से लगने वाली भारतीय सीमा के बढ़नी बॉर्डर पर पकड़ी गई उज्बेकिस्तान की महिला जर्निगोर तुखताबोएवा (32) को लेकर जांच एजेंसियों की सक्रियता तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक महिला दिल्ली से ही चली थी।
विज्ञापन

वह एक चारपहिया वाहन को बुक करके दिल्ली से काठमांडो जाना चाह रही थी, लेकिन बॉर्डर पर चेकिंग के दौरान बिना वीजा के पकड़ी गई। बताया जा रहा है कि जांच में गाड़ी वाले से यह भी जानकारी मिली है कि वह बुकिंग लेकर आया था। उसके कागजात आदि सही थे, इसलिए उसे जाने दिया गया था, लेकिन इतना इनपुट एजेंसियों को मिल गया है कि महिला कहां से चली थी।
अब सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हुई हैं कि वीजा खत्म होने के बाद महिला आखिर चार महीने तक कहां थी। उसे शरण देने वाले कौन थे और महिला का खर्च कैसे चलता था। सूत्राें के मुताबिक प्राथमिक पूछताछ में महिला ने स्वीकार किया है कि वह दिल्ली से नेपाल जाने के लिए निकली थी और बढ़नी बॉर्डर के रास्ते सीमा पार करने की कोशिश कर रही थी।
विज्ञापन

हालांकि वह चारपहिया वाहन से किस स्थान से चली थी और यात्रा के दौरान किन-किन ठिकानों पर रुकी थी। इन सभी बिंदुओं पर अभी तस्वीर पूरी तरह साफ नहीं हो पाई है। एजेंसियां इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि महिला अकेले यात्रा कर रही थी या उसके पीछे कोई संगठित नेटवर्क सक्रिय था। इस पुष्टि के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसे नेपाल पहुंचाने वाला व्यक्ति कौन था और उसके जरिए आगे की कड़ियां कहां तक जुड़ती हैं। इमिग्रेशन विभाग के साथ-साथ खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और सीमा सुरक्षा से जुड़ीं इकाइयां मिलकर मामले की तह तक जाने का प्रयास कर रही हैं।
एजेंसियों का मानना है कि इन चार महीनों की पूरी ट्रैवल हिस्ट्री सामने आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि महिला गलती से सीमा की ओर पहुंची थी या इसके पीछे कोई अन्य मंसूबा था।
इस संबंध में एसओ ढेबरुआ नारायन लाल श्रीवास्तव ने बताया कि उज्बेकिस्तान की महिला जर्निगोर तुखताबोएवा खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। कई बिंदुओं पर जांच चल रही है। उसी आधार पर कार्रवाई आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें