सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एक 21 वर्षीय युवती का ऑपरेशन करके लगभग 3.5 किलो ट्यूमर निकाला गया। सर्जरी के बाद युवती को वार्ड में शिफ्ट किया गया।
ऑपरेशन जनरल सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सीबी पांडेय ने स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मिलकर की है। विभागाध्यक्ष ने बताया कि लोटन क्षेत्र की एक युवती को पिछले छह माह से पेट में गांठ था। पिछले 15 दिन से वह दर्द से परेशान थी, मंगलवार को ओपीडी में दिखाने आई। अल्ट्रासाउंड के बाद परिजनों को ऑपरेशन करने की सलाह दी गई। उसको एडमिट करने के साथ ही बुधवार को ऑपरेशन भी किया गया। 45 मिनट तक चले ऑपरेशन में युवती के पेट से ट्यूमर को निकाला गया। संवाद
उसके बाद उसे सर्जरी वार्ड में शिफ्ट करके इलाज किया जा रहा है। ऑपरेशन में मरीज को सरकारी फीस के अलावा कोई खर्च भी नहीं आया है। ऑपरेशन के बाद ट्यूमर को हिस्ट्रोपैथालाॅजी जांच के लिए भेजा गया हैं, जिससे इस पर अध्ययन किया जा सकेगा। ऑपरेशन के दौरान एनेस्थीसिया डॉ. सौरभ चतुुर्वेदी, डॉ. आरजी चौरसिया, असिस्टेंट अल्का पाठक, शकुंतला व कमला रहीं।