फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सीमा पार जा रही 91 बोरी यूरिया जब्त

Sun, 02 Nov 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बरामद खाद के साथ संयुक्त टीम। श्रोत एसएसबी
विज्ञापन
खुनुवां। भारत-नेपाल सीमा पर रविवार को एसएसबी सीमा चौकी बानगंगा, कृषि विभाग और थाना शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी सफलता हासिल की।
विज्ञापन

टीम ने अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जाई जा रही 91 बोरी यूरिया जब्त की। सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 557 के पास से उर्वरक की तस्करी की जा रही है। इस पर संयुक्त नाका दल तुरंत मौके पर पहुंचा। कुछ देर बाद एक चारपहिया वाहन को नेपाल सीमा की ओर बढ़ते देखा गया। जवानों ने वाहन को रोकने का इशारा किया तो चालक वाहन छोड़कर नेपाल की ओर भाग गया। तलाशी लेने पर वाहन से 57 और पास की झाड़ियों में छिपाकर रखी गई 34 बोरी समेत कुल 91 बोरी यूरिया बरामद की। जब्त किए गए वाहन और खाद को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद थाना शोहरतगढ़ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें