फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 75 साल पुराने ककरहवा रामलीला मेले का शुभारंभ, नेपाल से भी पहुंचते हैं लोग

Sun, 22 Nov 2026 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
ककरहवा। ककरहवा बाजार में 75 वर्षों से लगातार लग रहे तीन दिवसीय प्राचीन रामलीला मेले का शनिवार को शुभारंभ हुआ। ग्राम प्रधान नीतू पांडेय ने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। शुभारंभ के साथ ही मेले में रौनक बढ़ गई। सीमाई क्षेत्र के इस प्रसिद्ध मेले में आसपास के गांवों के अलावा पड़ोसी देश नेपाल से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

मेले में झूला, मौत का कुआं, जादूगर, खिलौनों की दुकानें, मिठाई और चाट के स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। बच्चों से लेकर बड़ों तक में मेले को लेकर खासा उत्साह है। शनिवार को बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन भी किया गया। तीन दिवसीय यह मेला सोमवार को संपन्न होगा।
उद्घाटन के अवसर पर ग्राम प्रधान नीतू पांडेय ने कहा कि ककरहवा का यह मेला अंग्रेजों के जमाने से लगता आ रहा है। करीब 75 वर्षों से इसकी परंपरा लगातार कायम है। मेला आयोजक दिलीप पांडेय ने कहा कि रावण का पुतला दहन करने मात्र से विजय नहीं मिलेगी। असली विजय तभी होगी, जब हम अपने अंदर की बुराइयों को समाप्त करेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से मेले की परंपरा आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दिलीप पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, गुड्डू तिवारी, मनी पांडेय, उमेश जायसवाल, संजय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें