फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: भीगकर खराब हुआ 75 बोरी यूरिया

Mon, 28 Sep 2026 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
चिल्हिया में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति में भरा हुआ पानी। संवाद
विज्ञापन
चिल्हिया। पिछले तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण शनिवार रात चिल्हिया स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति के भवन में पानी घुस गया। इससे करीब 75 बोरी यूरिया खराब हो गया। रविवार सुबह जानकारी होने पर समिति के सचिव ने बची हुई खाद को दूसरे स्थान पर सुरक्षित रखवा दिया।
विज्ञापन

सचिव विपिन सिंह ने बताया कि समिति भवन में 444 बोरी यूरिया और 21 बोरी डीएपी रखा था। तेज बारिश के कारण रात में भवन के कमरों में पानी भर गया। पानी में पड़े रहने से करीब 50 बोरी यूरिया पूरी तरह खराब हो गया जबकि 25 बोरी यूरिया का कुछ हिस्सा गल गया। इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है। बची हुई यूरिया और डीएपी को सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें