फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 685 निजी वाहन मालिकों को सालाना फिटनेस से राहत

Wed, 16 Sep 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। छह से अधिक सीट क्षमता वाले निजी वाहनों के मालिकों को बड़ी राहत मिली है। अब हर साल फिटनेस कराने के लिए आरटीओ कार्यालय की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
विज्ञापन

परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश के 15 सितंबर के कार्यालय आदेश के बाद चालक को छोड़कर छह से अधिक सीट वाले निजी वाहनों की वार्षिक फिटनेस की अनिवार्यता समाप्त कर दी गई है। जिले में इस श्रेणी के 685 निजी वाहन पंजीकृत हैं। नए आदेश से इन वाहन मालिकों का समय और फिटनेस प्रक्रिया में होने वाला खर्च बचेगा।
पूर्व व्यवस्था के तहत चालक को छोड़कर छह से अधिक सीट क्षमता वाले निजी वाहनों का प्रत्येक वर्ष फिटनेस कराना अनिवार्य था। व्यक्तिगत और पारिवारिक उपयोग में आने वाले वाहनों को भी इसके लिए परिवहन कार्यालय की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार बस्ती मंडल में इस श्रेणी के कुल 3,481 निजी वाहन पंजीकृत हैं। इनमें बस्ती के 1,737, सिद्धार्थनगर के 685 और संतकबीरनगर के 1,059 वाहन शामिल हैं। सिद्धार्थनगर में इस श्रेणी के 685 वाहन पंजीकृत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें