फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 600 एनसीसी कैडेट्स को दिया हथियार चलाने का प्रशिक्षण

Thu, 01 Oct 2026 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धेंसा। यूपी 46 बटालियन गोरखपुर की ओर से सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना में 10 दिवसीय एनसीसी कैडेट्स शिविर का आयोजन बृहस्पतिवार को शुरू हुआ। शिविर के पहले दिन कैडेट्स को हथियार प्रशिक्षण दिया गया। इसमें 600 एनसीसी कैडेट्स प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन

शिविर का उद्घाटन कैंप कमांडेंट कर्नल अनूप सिंह ने किया। उन्होंने कैडेट्स को एकता, आपसी भाईचारे और अनुशासन का महत्व बताते हुए कहा कि आपसी सहयोग और देशप्रेम की भावना के साथ ईमानदारी से प्रशिक्षण में प्रतिभाग करें। कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में हिस्सा लिया और हथियार संचालन की व्यावहारिक जानकारी प्राप्त की।
इसके बाद रोल कॉल आयोजित किया गया। आगामी दिनों में कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग और फील्ड क्राफ्ट समेत विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में मेजर रितुराज सिंह, एनसीसी अधिकारी जगदीश यादव, लेफ्टिनेंट श्रीकांत प्रसाद, मुकुल कुमार, एएनओ पंकज चौधरी, सतीश सिंह और महेंद्र मौर्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें