फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 58 गर्भवतियों की जांच कर दिया चिकित्सीय परामर्श

Tue, 25 Nov 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतभारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेंवा पर सोमवार को गर्भवतियों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत डॉ. रेखा सिन्हा के नेतृत्व में एक चिकित्सा टीम ने 58 गर्भवतियों की जांच की। शिविर में जांच के दौरान 7 उच्च जोखिम वाली गर्भवतियों की पहचान की गई। इन महिलाओं में मुख्य रूप से खून की कमी पाई गई। डॉ. रेखा सिन्हा ने बताया कि उच्च रक्तचाप और भ्रूण का असामान्य आकार उच्च जोखिम के प्रमुख कारण हो सकते हैं। उन्होंने जोर दिया कि गर्भावस्था के शुरुआती दिनों में ही उच्च जोखिम वाले लक्षणों की पहचान कर इलाज और परामर्श देना महत्वपूर्ण है ताकि जच्चा और बच्चा दोनों को सुरक्षित रखा जा सके।इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की रीता गौतम, स्टाफ नर्स राधा, रजनी सिंह, शारदा, वंदना, सुनीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें