फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 533 ने कराया रजिस्ट्रेशन, 34 लाख जमा

Mon, 01 Dec 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विद्युत केंद्र नौगढ़ पर छूट का लाभ लेकर बिल जमा करते उपभोक्ता। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एक मुश्त समाधान योजना के तहत संचालित योजना के पहले दिन सोमवार को जिले के तीनों डिविजन पर 533 लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया जबकि इस दौरान 34 लाख की राजस्व की वसूली भी की गई। जिले में सब डिविजनों के साथ 44 जगहों पर कैंप लगाकर विद्युत उपभोक्ताओं को लाभ दिया गया।
विज्ञापन

पहली बार सरचार्ज के साथ मूलधन में मिलने वाले छूट का भी लोगों ने लाभ लिया। इस आयोजन से प्रत्येक विद्युत उपकेंद्र पर लंबे बकायेदारों को काफी लाभ मिल रहा हैं। सिद्धार्थनगर डिविजन के एक्सईएन ज्ञानप्रकाश ने बताया कि पांच सब डिविजन के तहत 153 विद्युत उपभोक्ता ने रजिस्ट्रेशन कराया, इसमें 11 लाख जमा हुए जबकि 14 जगहों पर कैंप लगाए गए थे। इसमें जोगिया, सिकरी, उसका बाजार, शोहरतगढ़, रमवापुर तिवारी, ढेबरूआ, बोहली रेड़वरीया, अलीगढ़वा, पंडितपुर, बर्डपुर मार्केट, बढ़नी वार्ड नंबर एक पर कैंप का आयोजन हुआ था। बांसी एक्सईएन संघप्रिय गौतम ने बताया कि लगभग सात कैंप लगाए गए थे, इसमें 75 ने रजिस्ट्रेशन करवाया जबकि 5.5 लाख की राजस्व वसूली हुई। डुमरियागंज बिजली केंद्र के एक्सईएन संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि कुल 22 कैंप संचालित किए गए। े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें