सिद्धार्थनगर। कृषि विभाग के आत्मा योजना के तहत जिले के 50 किसानों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार को वाराणसी रवाना किया गया। उप कृषि निदेशक राजेश कुमार ने कृषि भवन से प्रशिक्षण के लिए जा रहे किसानों के बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने बताया कि इन किसानों को अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान संस्थान वाराणसी एवं भारत सब्जी अनुसंधान संस्थान अदलपुर वाराणसी में कालानमक धान एवं सब्जी के नवीनतम खेती के संबंध में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान राजू, जगदीश, दयाशंकर, फूलचंद व परशुराम आदि मौजूद रहे।