भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 31 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित एएनएम की ओर से क्षेत्र के 431 बच्चों का टीकाकरण किया गया। वहीं, 187 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच के साथ टीकाकरण भी किया गया।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम खुरपहवा और भरवठिया बाजार पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया तथा एएनएम के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया। अधीक्षक ने ग्राम भरवठिया बाजार में एएनएम तथा आशा बहू की ड्यू लिस्ट को चेक किया तथा टीकाकरण से इन्कार करने वाले आसिफ राजा के घर पहुंचकर टीकाकरण के लिए प्रेरित किया और बच्चे को टीका लगवाया।
अधीक्षक ने ग्रामीणों को बताया कि गर्भावस्था महिलाओं के लिए बहुत नाजुक अवस्था होता है, इसलिए गर्भवती पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। एचईओ राजीव त्रिपाठी तथा बीएमसी सूर्यदेव सिंह ने एएनएम व आशा बहू कहा कि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से वैक्सीन का लाभ न लेने वाले परिवार के घर जाकर वैक्सीन लेने के लिए प्रेरित करें।