फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 395 बच्चों का टीकाकरण, 168 गर्भवतियों की हुई जांच

Sat, 01 Nov 2025 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र के रमवापुर राउत में टीकाकरण शिविर का निरीक्षण करते अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा।
विज्ञापन
- भनवापुर क्षेत्र के 29 गांवों में आयोजित हुआ छाया एकीकृत वीएचएसएनडी टीकाकरण शिविर
विज्ञापन

भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के 29 गांवों में शनिवार को छाया एकीकृत टीकाकरण सत्र का आयोजन किया गया। इस शिविर में 395 बच्चों का टीकाकरण के साथ ही 168 गर्भवतियों की प्रसव पूर्व जांच कर टीकाकरण किया गया।
अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने ग्राम रमवापुर राउत, जीवाराई और भीटा नानकार पहुंचकर टीकाकरण सत्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक ने रमवापुर राउत में एएनएम के कार्यों का भौतिक सत्यापन किया तथा अपडेटेड ड्यू लिस्ट, लॉजिस्टिक और सभी रजिस्टर को चेक किया। उन्होंने एएनएम की ओर से दी गई सेवाओं और जांचों का भौतिक सत्यापन किया। ग्रामीणों को प्रत्येक माह के एक, नौ, 16, तथा 24 तारीख को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर होने वाले प्रधानमंत्री मातृ सुरक्षित अभियान की जानकारी देते हुए गर्भवतियों को चिकित्सीय परामर्श और इलाज का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधीक्षक ने ग्रामीणों को बताया कि जन्म से पांच वर्ष तक बच्चों के मृत्यु का मुख्य कारण ट्यूबर क्यूलर मेनिनजाइटिस, डिप्थीरिया, प्रोड्यूस टिटनेस, हेपेटाइटिस बी, इनफ्लुएंजा, निमोनिया, डायरिया, पोलियो, मीजल्स, रुबेला, दिमागी बुखार आदि होता है। इन बीमारियों से बचाने के लिए वर्तमान समय में वैक्सीन उपलब्ध है। कार्ययोजना के अनुसार गांव में एएनएम की ओर से बच्चों की उम्र के अनुसार निशुल्क वैक्सीन दी जाती है। उन्होंने कहा कि प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से वैक्सीन का लाभ न लेने वाले परिवार के घर जाकर वैक्सीन की डोज लेने के लिए प्रेरित करें तथा नवजात शिशु व बच्चों के देखभाल कार्यक्रम पर ध्यान दें।
इस दौरान गुंजन, कुसुमलता, सोनिया वर्मा, जोखना, संगीता, राज कुमारी आदि मौजूद रही।
-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें