फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: 300 बच्चों ने कराया पंजीकरण, जांच के बाद 293 बच्चे उपकरणों के लिए चिह्नित

Thu, 27 Aug 2026 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन शिविर आयोजित
विज्ञापन

- व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और बैसाखी समेत सहायक उपकरण मिलेंगे निशुल्क
सिद्धार्थनगर। खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय जोगिया में बृहस्पतिवार को दिव्यांग बच्चों के लिए उपकरण मापन शिविर आयोजित किया गया। समग्र शिक्षा सिद्धार्थनगर और एलिम्को कानपुर के तकनीकी सहयोग से हुए शिविर में ब्लॉक और आसपास के क्षेत्रों से करीब 300 दिव्यांग बच्चों ने पंजीकरण कराकर प्रतिभाग किया।
जिला समन्वयक समेकित शिक्षा करुणापति त्रिपाठी ने बताया कि एलिम्को कानपुर की विशेषज्ञ टीम ने बच्चों का गहन परीक्षण और तकनीकी मापन किया। जांच के बाद 293 बच्चों को उनकी आवश्यकता के अनुसार कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों के लिए चिह्नित किया गया। इनमें व्हीलचेयर, ट्राइसाइकिल, श्रवण यंत्र और बैसाखी आदि उपकरण शामिल हैं। चिह्नित बच्चों को जल्द ही विशेष वितरण शिविर आयोजित कर उपकरण निशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में एलिम्को कानपुर के कृत्रिम अंग विशेषज्ञ अमर बहादुर और फैसल करीम, ऑडियोलॉजिस्ट बाल गोपाल चौधरी, तकनीशियन गौरव तिवारी, डाटा मैनेजर आकाश सैनी और अंशु ने बच्चों का परीक्षण किया। फिजियोथैरेपिस्ट डॉ. खुर्शीद आलम ने बच्चों को चिकित्सीय परामर्श भी दिया।
इस दौरान अवनीश त्रिपाठी, सतीश चंद्र, राकेश चौधरी, राघवेंद्र मिश्रा, आज्ञा राम चौधरी, आशीष राम सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें