फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: मारपीट में चार घायल केस दर्ज

Fri, 14 Nov 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खेसरहा। थाना क्षेत्र के पर्रोई गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे से मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धारा में केस दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, पर्रोई निवासी ओंकार पांडेय और उनके पटीदार परमहंस पांडेय में करीब 25 वर्षों से जमीन का विवाद चल रहा है। मौजूदा समय में विवादित जमीन ओंकार पांडेय के कब्जे में है। शुक्रवार को लाठी-डंडे चले। इसमें ओंकार पांडेय के पक्ष से चार लोग जख्मी हो गए। पुत्र निहाल की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें